वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

महिलाएं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंः विजेंद्र गुप्ता

प्रकाशित: 03-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। आज की युवा महिलाओं को केवल सार्वजनिक जीवन में भागीदारी की आकांक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनमें नेतृत्व करने, प्रश्न पूछने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आत्मविश्वास होना चाहिए। विकसित भारत के निर्माण में उनकी आवाज़, उनके विचार और उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, यह बात दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्राओं से संवाद के दौरान कही। छात्राएँ दिल्ली विधानसभा के युवा संपर्क कार्पाम के तहत विधानसभा परिसर के भ्रमण पर आई थीं।
श्री गुप्ता ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी में जागरूकता, सहभागिता और नागरिक बोध के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने की अपार क्षमता है। उन्होंने कहा कि युवा संपर्क कार्पाम जैसे प्रयास विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों की सीमाओं से आगे बढ़कर लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज और सार्वजनिक नीतियों के निर्माण की प्रािढया को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा भ्रमण पर आई युवा छात्राओं को सार्वजनिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भविष्य की नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वयं को देखने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने, शासन एवं जनहित के विषयों के प्रति जिज्ञासु बने रहने तथा अपनी शिक्षा को सार्थक सामाजिक एवं नागरिक योगदान का आधार बनाने का आह्वान किया। श्री गुप्ता ने कहा कि अपने विचारों, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से महिलाएँ एक प्रगतिशील एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्पाम के अंतर्गत लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्राओं ने ऐतिहासिक विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और वर्ष 1912 से जुड़ी इसकी समृद्ध विधायी विरासत से परिचित हुईं। छात्राओं को केंद्रीय विधान सभा के दौर से लेकर वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधान सभा के रूप में इसकी भूमिका तक की ऐतिहासिक यात्रा की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने श्री विठ्ठलभाई पटेल जैसे महान नेताओं से जुड़े विधानसभा के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी जाना। भ्रमण के दौरान छात्राओं को एक कॉफी टेबल बुक ‘एक शताब्दी यात्रा' भी भेंट की गई, जिसके माध्यम से उन्हें विधानसभा की गौरवपूर्ण यात्रा और दिल्ली के लोकतांत्रिक इतिहास में इसके योगदान को और करीब से समझने का अवसर मिला। कार्पाम का समापन मुख्य विधानसभा सदन के भ्रमण के साथ हुआ, जहाँ छात्राओं ने उस स्थान पर विधायी कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखा, जहाँ दिल्ली की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श और चर्चा की जाती है। विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि जब युवा नागरिक जागरूक, सािढय और सार्वजनिक जीवन में रचनात्मक रूप से भाग लेने के लिए तत्पर होते हैं, तभी लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं, विशेष रूप से युवा महिलाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी से सशक्त बनाना भविष्य के नेतृत्व और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवेश है।