प्रतियोगिता में छात्र -छात्राओं ने प्राप्त किए पुरस्कार
प्रकाशित: 03-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून, (वीअ)। शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड आंदोलन में मसूरी की भूमिका पर भाषण, कला, व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी जिसके पुरस्कार शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री के न आने पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए। भाषण प्रतियोगिता में ऋषिका खंडूरी कक्षा 12 निर्मला इंटर कालेज प्रथम, निसबा सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज कक्षा 10 द्वितीय, आदर्श कक्षा 11 राजकीय अटल उत्कृष्ट घनानंद इंटर कालेज तृतीय रहे, निबंध प्रतियोगिता में वंशिका कक्षा 8 निर्मला इंटर कालेज प्रथम, दिव्यांशी कक्षा 6 सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज द्वितीय व शगुन कक्षा 8 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किताबघर तृतीय रही।