45 साइबर अपराधी गिरफ्तार
प्रकाशित: 03-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गुरुग्राम (वीअ) गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमों ने बीते सप्ताह 45 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक और 2.27 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 24 से 30 अगस्त के बीच विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी में शामिल 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से सािढय साइबर जालसाजों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी साइबर) गौरव फोगट ने बताया, ये लोग निवेश और शेयर कारोबार में मुनाफे का लालच देकर, नौकरी और टिकट बुकिंग के नाम पर, तथा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों को ठगते थे।