वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से की 39 डॉक्टरों के स्थानांतरण की संस्तुति

प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने तिहाड़ और मंडोली जेलों में लंबे समय से तैनात चिकित्सकों के स्थानांतरण के लिए उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू से की है। मुख्यमंत्री के अनुसार यह स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक ढांचे और मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में की गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई यह बात के अनुसार तिहाड़ और मंडोली जेलों में 5 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत 39 डॉक्टरों का स्थानांतरण प्रस्तावित है। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक और जनरल ड्यूटी मेडिकल अधिकारी (जीडीएमओ) दोनों शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इनमें से कई चिकित्सक वर्ष 2014 से लगातार एक ही स्थान पर तैनात हैं और उनकी सेवा अवधि 11 वर्ष से अधिक हो चुकी है। प्रस्ताव के अनुसार इन डॉक्टरों के स्थान पर लगभग 35 अन्य चिकित्सकों की तैनाती भी प्रस्तावित है। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 74 स्थानांतरण प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि नियमित मानव संसाधन प्रबंधन और समय-समय पर पदस्थापन की समीक्षा से स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न इकाइयों को अधिक सक्षम, उत्तरदायी और जनहित केंद्रित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य उपलब्ध मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना तथा संस्थागत क्षमता को मजबूत करना है ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार, संसाधनों का संतुलित उपयोग और जवाबदेही आधारित कार्य संस्कृति आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण के तहत विभिन्न संस्थानों में मानव संसाधनों की तैनाती की समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता के अनुरूप सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी ाढम में हाल ही में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) में व्यापक स्तर पर मानव संसाधनों का पुनर्गठन किया गया था, जिसके तहत 40 से अधिक मेडिकल, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया। साथ ही विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से अनुभवी चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती कर खरीद, आपूर्ति और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की प्रत्येक इकाई में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराना, संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ बनाना तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। तिहाड़ और मंडोली जेलों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात चिकित्सकों के स्थानांतरण संबंधी सिफारिश भी इसी व्यापक प्रशासनिक सुधार और मानव संसाधन प्रबंधन की प्रािढया का हिस्सा है।