वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सड़क हादसे में बाइक टैक्सी पर सवार महिला की मौत

प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। दिल्ली के शाहदरा फ्लाईओवर पर बाइक टैक्सी के फिसल जाने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान करावल नगर निवासी नीलम के तौर पर हुई है। हादसे के वक्त वह झािलमिल जा रही थी और बाइक टैक्सी पर पीछे बै"ाr थी। उन्होंने कहा कि उन्हें जीटीबी अस्पताल से घायल हालत में महिला के भर्ती होने की सूचना मिली थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि नीलम ने अपने कार्यस्थल तक जाने के लिए बाइक टैक्सी की सेवा ली थी। अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन शाहदरा फ्लाईओवर पर कथित तौर पर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारी ने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। उसकी पहचान धर्मवीर के रूप में हुई है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।