वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कांगो में इबोला का प्रकोप: संक्रमितों का आंकड़ा 1,003 पहुंचा, अब तक 254 लोगों की मौत

प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बुनिया (कांगो), (एपी) पूर्वी कांगो में फैले इबोला संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 1,003 हो गई है, जिनमें 254 मौतें शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार देर रात जारी एक बयान में यह जानकारी दी।कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 15 मई को इस बीमारी के प्रकोप की घोषणा होने के बाद से इस महामारी से अब तक कुल 100 लोग पूरी तरह "ाrक हो चुके हैं। इस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले इटुरी प्रांत से सामने आ रहे है। दुर्लभ बुंदीबुग्यो वायरस के कारण फैला यह इबोला प्रकोप अब तक का सबसे खतरनाक रूप ले चुका है, क्योंकि इस वायरस के लिए वर्तमान में कोई टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि ऐसे कई और मामले हो सकते हैं जिनकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, और इस महामारी का चरम आना अभी बाकी है।
मंत्रालय के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों के लिए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, क्योंकि वे अब तक केवल 55 प्रतिशत कवरेज दर ही हासिल कर पाए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि वे अभी तक इस महामारी के पेशेंट जीरो (पहले संक्रमित व्यक्ति) की पहचान नहीं कर पाए हैं। इसके साथ ही, पिछले सप्ताह तक संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए 35,000 से अधिक लोगों का पता लगाना अभी बाकी है।