वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

यूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कीव, (एपी)। उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के सुमी शहर में रूसी ड्रोन हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें 13 साल का एक लड़का और उसके पिता शामिल हैं। एक क्षेत्रीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस ने चार साल से भी ज़्यादा समय पहले अपने पड़ोसी देश पर हमला शुरू किया था। रूस ने यूक्रेन के आम लोगों की रिहाइश वाले इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से जबरदस्त हमले किए हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक इस युद्ध में 16,000 से ज़्यादा आम नागरिक मारे गए हैं।
अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयास भी युद्ध रुकवाने में नाकाम रहे। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह हृहोरोव के मुताबिक, सुमी में एक घर पर हमला हुआ, जिसमें 36 साल के एक व्यक्ति, उसके 13 साल के बेटे और 73 साल की एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, हाल में यूक्रेन में रूसी हमलों में मारे गए या घायल हुए आम नागरिकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि रूसी सेनाओं को युद्ध के मैदान में आगे बढ़ने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने बताया कि यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर ज़ापोरिज्जिया में रात के समय हुए रूसी ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और 11 साल के लड़के समेत तीन लोग घायल हो गए।यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने रात भर में लंबी दूरी के 88 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिनमें से वायु रक्षा प्रणालियों ने 79 ड्रोन को मार गिराया या निष्प्रभावी कर दिया।इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने रूस और उसके नियंत्रण वाले इलाकों की ओर कई और ड्रोन दागे। कीव ने तेल सुविधाओं, सैन्य परिवहन और बुनियादी ढांचे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा।