वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एनएसए डोभाल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात की

प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
एनएसए डोभाल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात की
नई दिल्ली, (भाषा)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सोमवार को ईरान के वरिष्" सुरक्षा अधिकारी कादिर निजामपुर के साथ पश्चिम एशिया के सुरक्षा परिदृश्य समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। ईरान की शक्तिशाली सर्वेच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) में रक्षा मामलों के उप सचिव निजामपुर ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ब्रिक्स के तहत एक दूसरे को दिए जा रहे सहयोग और भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा की। अमेरिका के साथ शांति समझौता होने के बाद ईरान के किसी वरिष्" अधिकारी की यह पहली भारत यात्रा है। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मंगलवार को क्षेत्र के सुरक्षा परिदृष्य पर गहन चर्चा करेंगे। सम्मेलन औपचारिक रूप से सोमवार को शुरु हुआ है।