दुनिया भर में हजारों लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में शामिल हुए
प्रकाशित: 22-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बीजिंग/वॉशिंगटन, (भाषा)। दुनिया भर में हज़ारों योग प्रेमियों ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस मौके पर विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को रेखांकित किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को वैश्व्कि स्तर पर मनाया जाता है, जिसे 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाए जाने के बाद से मनाया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन की थीम wबढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग है, जिसमें जीवन के प्रत्येक चरण में शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक दृढ़ता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में योग की प्रासंगिकता को रेखांकित किया गया। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र ने मॉस्को नगर प्रशासन के सहयोग से लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रतिष्"ित यूनिवर्सिटेत्स्काया स्द्रायर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया।
रूस में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मॉस्को में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के दौरान सैकड़ों प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से साझा योग किया। इस सत्र का संचालन मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के योग शिक्षक भूप सिंह "ाकुर ने किया। चीन में लगभग 400 लोगों ने शंघाई के बंड फाइनेंस सेंटर में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित योग दिवस समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में राजनयिक, शिक्षाविद, योग साधक और भारतीय प्रवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने योग को भारत की दुनिया को दी गई एक अमूल्य भेंट बताया और समग्र स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण तथा सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में इसकी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया।
माथुर ने कहा कि योग राष्ट्रीय सीमाओं से परे है और यह दुनिया भर में लाखों लोगों को अधिक स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। कार्यक्रम में एक ध्यान सत्र, मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति, भारतीय शास्त्राrय संगीत का प्रदर्शन तथा योग के लाभों पर एक प्रस्तुति दी गई। जापान में, तोक्यो स्थित ऐतिहासिक त्सुकिजी होंगन-जी मंदिर में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में 2,100 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लिया। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बारिश के बावजूद योग एक साथ, बारिश हो या धूप के संदेश के साथ आयोजन स्थल ऊर्जा और मुस्कान से भर गया। ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा स्थित ओल्ड पार्लियामेंट हाउस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। यह आयोजन योग ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जोश प्रायर के मार्गदर्शन में हुआ। कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि प्रायर द्वारा संचालित एक घंटे के योग सत्र ने शांति और आत्मचेतना का दुर्लभ अनुभव प्रदान किया। पोस्ट में कहा गया, योग केवल व्यायाम नहीं है, यह जीवन जीने की एक पद्धति है जो शरीर और मन दोनों का पोषण करती है। पड़ोसी बांग्लादेश में, ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस अवसर पर सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। ढाका स्थित भारतीय मिशन ने कहा, प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस वर्ष की थीम बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग की भावना को प्रतिबिंबित किया और जीवन के हर चरण में योग की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। न्यूजीलैंड में भारतीय, न्यूजीलैंड तथा अन्य समुदायों के लोग भारतीय उच्चायोग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय मिशन ने एक्स पर पोस्ट किया, हार्टफुलनेस और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन न्यूजीलैंड के सहयोग से भारतीय उच्चायोग परिसर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में भारतीय दूतावास ने संसद भवन के सामने स्थित प्रतिष्"ित ओडी लाइब्रेरी में विशेष योग सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राजनयिकों, फिनलैंड के अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। लंदन में स्ट्रैंड पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में योग की विभिन्न परंपराओं का प्रदर्शन किया गया। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, इस आयोजन में अनाहत योग, ची क्रि योग, अयंगर योग, एसआरएमडी योग, आर्ट ऑफ लिविंग, हार्टफुलनेस यूके, ईशा फाउंडेशन और ब्रह्माकुमारीज द्वारा प्रदर्शन और सत्र आयोजित किए गए। इन सभी ने मिलकर योग की समृद्धि, विविधता और समावेशी स्वरूप को प्रदर्शित किया तथा यह दिखाया कि यह प्राचीन पद्धति आज भी दुनिया भर में लोगों को प्रेरित और उनके जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है।
कुआलालंपुर में भारतीय उच्चायोग और नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित योग दिवस समारोह में।,100 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लिया।
कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, मुख्य अतिथि वाईबी सीनेटर पुआन सरस्वती कंदसामी की उपस्थिति हमारे लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने अधिक स्वस्थ और उत्पादक समाज के निर्माण में योग की भूमिका पर प्रेरणादायी संबोधन दिया।
मिलान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स बताया कि इटली के मिलान में प्रतिष्"ित आर्के डेला पाचे पर योग प्रेमी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए।
अंकारा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि अंकारा स्थित इंडिया हाउस में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें राजनयिक, योग प्रेमी, तुर्की नागरिक, भारत के मित्र और भारतीय मूल के लोग शामिल थे।
कुछ देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की शुरुआत कई दिन पहले ही कर दी गई थी।
अमेरिका में भी अतंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वाशिंगटन स्थित ऐतिहासिक लिंकन मेमोरियल पर सैकड़ों प्रतिभागी भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित योग सत्र में शामिल हुए।
भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत के दूतावास ने वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। यह इस बात की याद दिलाता है कि योग हर किसी के लिए है, जीवन के हर चरण में।
वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने डुपॉंट सर्कल और विश्व् बैंक सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके अलावा, पारंपरिक स्वास्थ्य और कल्याण पद्धतियों को प्रदर्शित करने के लिए एक आयुर्वेद कॉर्नर भी स्थापित किया गया।
सऊदी अरब के रियाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सरकारी अधिकारी, राजनयिक, स्कूल के बच्चे और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल थे।
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस सत्र का नेतृत्व सऊदी महिला योग प्रशिक्षक सीमा घन्नाम और मलाक अलमुघीरा ने किया।
दूतावास ने कहा, सऊदी अरब में योग की बढ़ती लोकप्रियता भारत और सऊदी अरब के सांस्कृतिक संबंधों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
बार्सिलोना स्थित भारतीय मिशन ने भारतीय सांस्कृतिक केंद्र और द योग गैलरी के सहयोग से पार्क दे जोआन मिरो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
बार्सिलोना स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा, करीब 150 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें इस वर्ष की थीम बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कनाडा में, टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ओंटारियो की विधानसभा की पृष्"भूमि में एक बड़े आयोजन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लगभग 800 प्रतिभागियों ने इस समारोह में भाग लिया, जिनमें सरकारी प्रतिनिधि, राजनयिक समुदाय के सदस्य, योग साधक, वेलनेस संग"न और सामुदायिक नेता शामिल थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महावाणिज्य दूत महावीर सिंघवी ने योग की उस क्षमता पर प्रकाश डाला, जो सांस्कृतिक, भाषाई और राष्ट्रीय सीमाओं से परे जाकर लोगों को एक साथ लाती है।
उन्होंने कहा कि योग कल्याण की साझा खोज में लोगों को जोड़ता है और स्वास्थ्य, सद्भाव तथा आंतरिक संतुलन के लिए एक सार्वभौमिक मार्ग के रूप में इसकी कालातीत प्रासंगिकता को पुन: स्थापित करता है।
नेपाल में, भारत के दूतावास ने लुम्बिनी विकास ट्रस्ट के सहयोग से लुम्बिनी संस्कृतिक क्षेत्र में स्थित इटर्नल पीस फ्लेम और यूनेस्को विश्व् धरोहर स्थल माया देवी मंदिर के पास एक योग प्रदर्शन का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में 600 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लिया, जिसमें लुम्बिनी के गवर्नर कृष्ण बहादुर घर्ती मगर भी उपस्थित थे।
स्लोवेनिया, रोमानिया, इंडोनेशिया, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नाइजीरिया, डेनमार्क, केन्या और कजाकिस्तान सहित कई अन्य देशों में भारतीय मिशन ने भी इस अवसर पर योग सत्रों और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।