वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कभी लाखों दिलों पर किया राज, अब पहचानना हुआ मुश्किल, 'आशिकी' फेम राहुल रॉय का बदला हाल

प्रकाशित: 19-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कभी लाखों दिलों पर किया राज, अब पहचानना हुआ मुश्किल, 'आशिकी' फेम राहुल रॉय का बदला हाल
बॉलीवुड के 90 के दशक के मशहूर एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है. जी हां, हाल ही में 'आशिकी' फेम राहुल रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्पॉट किया गया. चलिए सब कुछ में बताते हैं.
पहचानना हुआ मुश्किल
राहुल रॉय की फिल्म 'आशिकी' बॉलीवुड की वो फिल्म है, जिसकी कास्ट, रोमांटिक कहानी से लेकर गाने तक, सबकुछ बहुत खास है. इसके हर किरदार को लोगों से बहुत प्यार मिला है, जिन्हें लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. इसके मशहूर गाने आज भी सभी के प्लेलिस्ट में शामिल हैं. 1990 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लीड कास्ट को रातों-रात स्टार बना दिया था. इसकी पूरी स्टार कास्ट 36 साल बाद बिल्कुल बदल चुकी है. इसी बीच, फिल्म के लीड एक्टर राहुल रॉय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हाथों में सूटकेस थामे नजर आए. उनके फैंस के लिए भी उन्हें एक नजर में पहचानना मुश्किल था.
बदले हुए अंदाज में नजर आए राहुल रॉय
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राहुल रॉय बेहद साधारण और कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने क्रीम रंग की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है. उनके कंधे पर एक बैकपैक है और साथ में कुछ भारी सामान भी नजर आ रहा है. हालांकि, जो चीज सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है, वो है उनका बदला हुआ लुक. लंबे बाल और साधारण स्टाइल के कारण कई लोग उन्हें पहली नजर में पहचान ही नहीं पाए.
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
ऐसे में जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा, “मैं तो एक सेकंड के लिए इन्हें पहचान ही नहीं पाया.” वहीं दूसरे ने सवाल किया, “ये सड़क पर क्या कर रहे हैं और बैग में क्या है?” इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आशिकों का आखिर में यही हाल होता है.” कुछ लोगों ने उनके लंबे बालों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके बाल तो खुद से भी ज्यादा लंबे हैं.
कई फिल्मों में किया काम
वहीं बता दें कि ‘आशिकी’ फिल्म की सफलता के बाद राहुल रॉय ने कई फिल्मों में काम किया. इनमें ‘दिलवाले कभी ना हारे’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘प्यार का साया’ और ‘जुनून’ जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि, उन्हें अपने करियर में ‘आशिकी’ जैसी बड़ी सफलता दोबारा नहीं मिल पाई.
बिग बॉस के रह चुके हैं पहले विजेता
इसके अलावा, कम ही लोग जानते हैं कि राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो बिग बाॅस के पहले सीजन के विनर भी रह चुके हैं. उन्होंने अपने शांत स्वभाव और सादगी से दर्शकों का दिल जीता था. हालांकि, फिल्मों में शुरुआती सफलता के बाद उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया.
आखिरी बार ‘आगरा’ में आए नजर
राहुल रॉय को आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आगरा' में देखा गया था. यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे Kanu Behl ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में मोहित अग्रवाल और प्रियंका बोस जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.