'पापा मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी', UAE में फंसी बेटी के मुंह से ये शब्द सुनकर पसीजा एमी विर्क का दिल
प्रकाशित: 03-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से तनाव जारी है. इस वजह से कई देशो की फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इसमें सबसे ज्यादा असर दुबई में देखने को मिला है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं. आम लोगों के लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स UAE में हैं. हालांकि कई सेलेब्स ने अपडेट दिया है कि वहां कि सरकार लोगों को सुरक्षित रख रही है. लेकिन इस बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने इमोशनल पोस्ट किया, क्योंकि उनका परिवार भी दुबई में फंसा है.
एमी विर्क को लग रहा डर
एमी विर्क (Ammy Virk) ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनकी पत्नी और बेटी भी UAE में फंसे हैं. फ्लाइट कैंसल होने के चलते वो वापस भारत नहीं आ पा रहे हैं. सिंगर ने पोस्ट में डर के बारे में बात की. उन्होंने लिखा- ''संयुक्त अरब अमीरात की स्थिति मेरे दिल पर गहरा असर डाल रही है. मेरी पत्नी और छह साल की बेटी वहीं हैं, और एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में भावुक और तनावग्रस्त होना स्वाभाविक है.'
बेटी के शब्दों ने किया भावुक
सिंगर ने अपने पोस्ट में भावुक कर देने वाले अपनी बेटी के शब्द भी बताए. उन्होंने लिखा- 'पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी. मैं बहुत मजबूत बच्ची हूं, पापा, चिंता मत करो... यह सुनना किसी पिता को अच्छा नहीं लगता. हर खबर मुझे व्यक्तिगत रूप से परेशान करती है. सार्वजनिक जीवन में हम चाहे कितने भी मजबूत दिखने की कोशिश करें, आखिर में हम सब परिवार वाले ही हैं.' वहीं, अपने पोस्ट में एमी ने उन सभी परिवारों के लिए दुआ करने की अपील की है, जो युद्ध जैसे मुश्किल हालातों में फंसे हैं और अपनों से दूर हैं.