प्रियंका ने स्वीमिंग पूल में बिताए फुर्सत के पल
प्रकाशित: 05-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच उन्होंने वीकएंड पर अपने लिए वक्त निकाला। सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस को अपने रूटीन की एक झलक दिखाई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए, जिनमें दिखाया गया कि उन्होंने कैमरों से दूर अपना दिन कैसे बिताया। स्विमिंग से लेकर सेल्फ-केयर सेशन तक, प्रियंका काम पर लौटने से पहले अपने खाली समय का पूरा फायदा उठाती नजर आईं। तस्वीरों में, एक्ट्रेस को एक पूल के किनारे काले रंग के स्विमवियर में पोज देते हुए और गर्मियों का मजा लेते हुए देखा गया। उन्होंने अपने स्विमिंग सेशन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिससे उनके आराम भरे दिन की एक झलक मिली। पूल के किनारे बिताए पलों के साथ-साथ प्रियंका ने अपने स्किनकेयर रूटीन की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। एक तस्वीर में वह फेस मास्क लगाए हुए नजर आईं। एक और तस्वीर में उन्हें जामुन का मजा लेते हुए भी दिखाया गया।
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'संडे का सही इस्तेमाल हो गया, अब गर्मियों का स्वागत है...' प्रियंका अभी एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। 'वाराणसी' अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।