वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

होली पर आई 3 बुरी खबर, फिल्मी सितारों पर टूटा पहाड़, शोक में डूबी सिनेमा इंडस्ट्री

प्रकाशित: 05-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
होली पर आई 3 बुरी खबर, फिल्मी सितारों पर टूटा पहाड़, शोक में डूबी सिनेमा इंडस्ट्री
फिल्मी दुनिया से आई दुखद खबर
राजेश तैलंग की मां का निधन
मिर्जापुर सीरीज के एक्टर राजेश तैलंग की मां के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अपनी मां के निधन की जानकारी राजेश ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है. राजेश ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जो इस दुनिया में लाई, आज इस दुनिया से चली गई, मां नहीं रही. राजेश का ये पोस्ट सामने आने के बाद हर कोई उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
करणवीर बोहरा के पिता का निधन
करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पापा का एक वीडियो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है. करणवीर बोहरा ने लिखा कि पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं, आपकी कमी मुझे शब्दों से कहीं ज्यादा खलेगी. जिस किसी ने भी अपने माता-पिता को खोया है, वो जानता है कि यह कितना दर्दनाक होता है. करण ने आगे क्या लिखा है, इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.
वेटरन एक्टर विजय कृष्णा का निधन
इसके अलावा दिग्गज एक्टर, थिएटर आर्टिस्ट विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. विजय ने फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने ‘गुजारिश’, ‘पीके’, ‘गांधी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था. कृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी स्मिता कृष्ण, जो एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और उनकी बेटी नायरिका होलकर हैं.