खेलों में पदक जीतकर हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व में नाम किया रोशन: कृष्ण कुमार बेदी
प्रकाशित: 04-02-2026 | लेखक: पवन आश्री
कुरुक्षेत्र, (प्रकृति आश्री)। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा के खिलाड्यों ने अलग-अलग खेलों में पदक जीतकर विश्व भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन खिलाड्यो ने देश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और आने वाले ओलम्पिक जैसे अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फिर से मैडल जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को थीम पार्क में हरियाणा खो-खो एसोसिऐशन की तरफ से आयोजित 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा के नेता जयभगवान शर्मा, खो-खो एसोसिऐशन के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, प्रधान संदीप, सचिव विनोद, खेल विभाग की उपनिदेशिका सुनीता खत्री ने खिलाड्यों से परिचय कर मैच का आरंभ करवाया। इस दौरान खो-खो एसोसिऐशन के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कैबिनटे मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व भाजपा के नेता जय भगवान शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जहां हर क्षेत्र में 3 गुणा तेज गति के साथ विकास हो रहा है, वहीं प्रदेश सरकार की तरफ से खिलाड्यों को भी उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसके कारण खिलाड़ी खेल के मैदान में खूब अभ्यास कर देश के लिए मेडल जीतने का काम कर रहे है। इस प्रदेश में खिलाड्यों को सरकार नौकरियों के साथ-साथ करोड़ो रुपए का नगद ईनाम देकर प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से कुरुक्षेत्र भी खेलों के हब के रूप में अपनी एक पहचान बना रहा है। इस खेत्र के खिलाड़ी हॉकी, वालीबॉल, बाक्सिंग सहित अन्य खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। खो-खो एसोसिऐशन के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप में 35 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे है। इन खिलाड्यों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इस खेल प्रतियोगिता का समापन 4 फरवरी को होगा और 2 बजे हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम कार्पाम में शिरकत करेंगे।
इस मौके पर खो-खो फैडरेशन आफ इंडिया के सचिव उपकार सिंह विर्क, खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सुनीता खत्री,अध्यक्ष नीलकंठ, डीएसओ मनोज कुमार, खो-खो एसोसिऐशन के महासचिव महेन्द्र काम्बोज, कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष वृषभान, खो-खो की भारतीय कोच मुन्नी जून, सुभाष रूहाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर खो-खो फैडरेशन आफ इंडिया के सचिव उपकार सिंह विर्क, खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सुनीता खत्री,अध्यक्ष नीलकंठ, डीएसओ मनोज कुमार, खो-खो एसोसिऐशन के महासचिव महेन्द्र काम्बोज, कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष वृषभान, खो-खो की भारतीय कोच मुन्नी जून, सुभाष रूहाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।