पश्चिम बंगाल भाजपा ने सांसद संजय भाटिया के संगठनात्मक योगदान की सराहना की
प्रकाशित: 16-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय भाटिया के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य तथा राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संयुक्त रूप से उन्हें धन्यवाद एवं प्रशंसा पत्र भेजा है। पत्र में उनके लंबे प्रवास, संगठन के प्रति समर्पण तथा चुनाव अभियान में सािढय भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया है कि उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव के दौरान संजय भाटिया को हावड़ा जैसे महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। चुनाव कार्पाम घोषित होने से पूर्व ही वे पश्चिम बंगाल पहुँच गए थे और लगभग छह महीने तक वहीं रहकर संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन तथा जनसंपर्क अभियान में सािढय रहे। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव अभियान को गति देने का कार्य किया। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि 15 फरवरी 2026 को उनके पुत्र का विवाह था। 14 फरवरी को परिवार में रिंग सेरेमनी आयोजित थी, लेकिन वे 13 फरवरी की रात तक पश्चिम बंगाल में चुनावी गतिविधियों में व्यस्त रहे।
विवाह समारोह में शामिल होने के बाद 16 फरवरी को पुन पश्चिम बंगाल लौटकर चुनाव अभियान में सािढय हो गए।
राज्यसभा प्रत्याशी बनने के बाद भी जारी रखा चुनाव अभियान
3 मार्च 2026 को भाजपा ने संजय भाटिया को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया। नामांकन दाखिल करने के लिए वे हरियाणा आए और मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों तथा वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। नामांकन प्रािढया पूरी करने के बाद वे पुन पश्चिम बंगाल लौट गए और चुनावी दायित्वों का निर्वहन करते रहे।
शपथ ग्रहण के बाद उसी दिन लौटे पश्चिम बंगाल
16 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण के लिए वे सीधे पश्चिम बंगाल से दिल्ली पहुँचे। शपथ ग्रहण के बाद उसी दिन वे फिर पश्चिम बंगाल लौट गए और चुनाव अभियान में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जारी रखा।
पत्र में संगठनात्मक योगदान की सराहना
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संजय भाटिया ने कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके समर्पण, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता की विशेष रूप से सराहना की गई है।
संजय भाटिया ने जताया आभार
धन्यवाद पत्र प्राप्त होने के बाद राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @ंरज्saहरब्ंप्atग्a पर प्रतिािढया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने का सबसे बड़ा सौभाग्य यह है कि संगठन जहाँ भी दायित्व सौंपे, वहाँ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की सफलता प्रत्येक कार्यकर्ता के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा मिला यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है तथा वे इसे संगठन के विश्वास और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों को समर्पित करते हैं। उन्होंने राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार यह सम्मान पत्र संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर सािढयता का प्रेरक उदाहरण है तथा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और मजबूत करने वाला है।