वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री यादव

प्रकाशित: 16-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
भोपाल (ब्यूरो प्रमुख ) । डॉ. यादव ने कहा कि आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला है। सरकार द्वारा छोटे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सीएसआर फंड से बनाए गए सदावल में स्थित इस आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गये है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा निरंतर इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से विकास किया जा रहा है, जिससे निरंतर उनकी दशा में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के विकास एवं पढ़ाई के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को उज्जैन के स्वेज फार्म सक्षम आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के अवलोकन एवं हितलाभ वितरण कार्पाम में उक्त बातें कही। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए सर्व सुविधा युक्त पक्के भवन, फर्नीचर, खिलौने, पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा सब कुछ एक ही छत के नीचे एक ही जगह उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर बच्चों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से हजारों साल पुराना संबंध रहा है। उज्जैन के राजा इंद्रसेन ने वर्तमान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बाबा जगन्नाथ का भव्य मंदिर बनवाया था। यहां पर गोपाल कृष्ण, भगवान बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित हैं। सनातन संस्कृति के 4 धामों में ओडिशा का जगन्नाथपुरी तीर्थस्थल भी विशेष महत्व रखता है। डॉ. यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित नई दिल्ली प्रवास के कारण उज्जैन की जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन में वे गुरुवार को शामिल नहीं हो पाएंगे। कार्तिक चौक स्थित भगवान जगदीश मंदिर में पूजा कर दर्शन किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार देश में हो रहे विकास के विशेष प्रयासों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज बदलते दौर में प्रदेश के साथ विशेष रूप से उज्जैन का माहौल भी बदला है। उज्जैन में वर्ष 2028 में भव्य और दिव्य सिंहस्थ के आयोजन की तैयारियां जारी हैं।
आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में लगे झूलों पर बच्चों को झुलाया। आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों ने नमस्ते सर कहकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन कर गुलाब का फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोटे-छोटे बच्चों को दुलार करते हुए सभी को लड्डू के पैकेट, पोषण आहार के रूप में चना और मूंगफली के पैकेट वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशभर के शासकीय सेवकों को उनके हक में प्रमोशन का लाभ दिया जा रहा है, जो किसी कुंभ से कम नहीं है। हर दिन अलग-अलग विभागों के प्रमोशन की सूची आ रही है। राज्य सरकार ने तय किया है कि हर एक व्यक्ति, जो जहां है। उससे दक्षता और कठोरता से कार्य लेना चाहिए, लेकिन कर्मचारियों के बेहतर जीवन की सभी आवश्यकताओं की चिंता भी सरकार का ही दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विकास कार्य और कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर ािढयान्वयन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता वाले कार्यों से उत्साहवर्धन के साथ सरकार को नए काम करने का संकल्प मिलता है।