आखिरकार नर्मदा मंदिर ट्रस्ट का पैसा कहां खर्च हो रहा है? विधायक फुंदेलाल सिंह ने खड़ा किया प्रश्न चिन्ह
प्रकाशित: 16-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। संभाग के जिला अनूपपुर के पुषपराजगढ के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कक ने नर्मदा मंदिर ट्रस्ट को मिलने वाली राशि का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है, इसकी पूरी पारदर्शिता जनता के सामने आनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ट्रस्ट के पास पर्याप्त धनराशि है तो अमरकंटक में श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का अब भी अभाव क्यों बना हुआ है। विधायक का कहना है कि क्या ट्रस्ट का कार्य केवल नर्मदा जयंती के आयोजन और दिखावे की रंगाई-पुताई तक सीमित है, या फिर विकास कार्यों पर भी प्रभावी ढंग से राशि खर्च की जा रही है? षउन्होंने ट्रस्ट की आय-व्यय का सार्वजनिक लेखा-जोखा जारी करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की है। विधायक के इन बयानों के बाद अमरकंटक की धार्मिक प्रतिष्ठा पर सवाल उठ खडे हुए है।