वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

प्रकाशित: 16-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) टीकाकरण अभियान, ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) टीकाकरण अभियान का आठवां चरण दिनांक 22 जुलाई, 2026 से 8 सितम्बर, 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का शुभारंभ 22 जुलाई, 2026 को कलेक्ट्रेट अथवा विकासखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट मीडिया, जिंगल्स, सोशल मीडिया, ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी, लाउडस्पीकर तथा ग्राम सचिवालयों पर पोस्टर लगाकर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग का टीकाकरण पशुधन संरक्षण एवं प्रबंधन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्पाम है।