आईजीआरएस शिकायत का फर्जी तरीके से किया निस्तारण
प्रकाशित: 16-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
(बांदा),(वीअ)। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर दर्ज शिकायतों के प्रभावी निस्तारण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम पंचायत बरछा (बदौसा) में एनएच-35 स्थित बंद पुलिया को खुलवाकर जल निकासी बहाल कराने संबंधी शिकायत संख्या 40017026008608 के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग, बांदा ने केवल दो पत्र जारी कर शिकायत का निस्तारण दर्शा दिया, जबकि मौके पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग ने उपजिलाधिकारी अतर्रा से पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसी पत्र में पुलिया खुलवाने की कार्रवाई के लिए सहायक अभियंता श्री कुलदीप साहू एवं अवर अभियंता विवेक साहू को नामित किया गया। इसके बाद 10 जुलाई 2026 द्वारा अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड अतर्रा से पुलिया के मुहाने पर लगे विद्युत पोल को हटाने का अनुरोध किया गया।
इसके बावजूद न तो उपजिलाधिकारी अतर्रा की ओर से पुलिस बल उपलब्ध कराया गया और न ही विद्युत विभाग द्वारा पोल हटाया गया। परिणामस्वरूप पुलिया आज भी बंद है तथा बरसाती और नालियों का पानी मंदिर परिसर एवं दलित बस्ती में भर रहा है। सन्तोष कुशवाहा, पत्रकार एवं संयोजक, ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति बदौसा, ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर केवल पत्राचार के आधार पर शिकायतों का निस्तारण दिखाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।