वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नशे से दूरी है जरूरी, 2.0 अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई

प्रकाशित: 16-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा मौजूद रहे। रैली का समापन बाणगंगा मैदान में हुआ। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। रैली में छात्र छात्राओं ने जागरूकता संदेश लिखे पोस्टर लेकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान नशे से दूरी है जरूरी, नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो जैसे नारों के माध्यम से नशामुक्ति के संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत, हमारा संकल्प-हमारा भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। प्रतिभागियों ने लोगों से नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवन अपनाने, परिवार को सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित भारत की आधारशिला है।