वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्वस्थ परिवारों के लिए सह-पालन की अवधारणा पर जोर

प्रकाशित: 25-09-2025 | लेखक: संपादकीय टीम
नईं दिल्ली, (वीअ)। मातापिता में लिग आधारित भूमिकाओं की असंतुलन को लेकर चेतावनी जारी करने के प्रयास में, भारत भर के विशेषज्ञ राष्ट्रीय पारिवारिक दिवस से पहले माता-पिता को सहपालन की अवधारणा अपनाने की सलाह दे रहे हैं। सह-पालन एक ऐसा मॉडल है जिसमें दोनों मातापिता बच्चों की परवरिश में समान जिम्मेदारियाँ साझा करते हैं, बजाय इसके कि पारंपरिक रूप से माँ को प्राथमिक पालनकर्ता मान लिया जाए।

पारंपरिक रूप से, माताओं ने देखभाल की अधिकांश जिम्मेदारियाँ निभाईं हैं, अक्सर अपने करियर, मानसिक स्वास्थ्य और व्यत्तिगत भलाईं की कीमत पर, जबकि पिता बच्चों की परवरिश में गौण भूमिका में रहे हैं।

पालन-पोषण विशेषज्ञ मानते हैं कि यह असंतुलन आधुनिक परिवारों के लिए पुराना और अस्वस्थ है। वे सह-पालन की वकालत करते हैं, एक ऐसा मॉडल जिसमें दोनों मातापिता बच्चों के पोषण, अनुशासन और मार्गदर्शन में समान और पूरक भूमिकाएँ निभाते हैं, जो न केवल बच्चों के लिए बल्कि पूरे पारिवारिक वातावरण के लिए लाभकारी होता है। पेरेंटिग कोच, मनोचिकित्सक और ट्रेनर, रिरी जी त्रिवेदी कहती हैं कि हम अब ऐसे माता-पिता की नईं पीढ़ी को देख रहे हैं जो घर चलाने और बच्चों की परवरिश में समान रूप से निवेशित हैं। यह परिवर्तन संघर्ष का कारण बनने के बजाय परिवारों के लिए नए दृष्टिकोण अपनाने, सहयोगी साझेदारी का जश्न मनाने और अगली पीढ़ी के लिए स्वस्थ गतिशीलता का मॉडल प्रस्तुत करने के अवसर बन सकते हैं। माता-पिता होना पूर्ण होने के बारे में नहीं है, बल्कि मौजूद रहने के बारे में है।लेखक, पेरेंटिग विशेषज्ञ और टेडएक्स स्पीकर इशिन्ना बी. सदाना कहती हैं कि पालन-पोषण केवल यह नहीं है कि कौन कमाता है या कौन खाना बनाता है; यह इस बारे में है कि कौन भावनात्मक रूप से हर दिन उपस्थित रहता है। जब दोनों माता-पिता पालन-पोषण के भावनात्मक बोझ को साझा करते हैं, तो परिवार स्वस्थ और संतुलित बनते हैं। बच्चे इससे अत्यधिक लाभान्वित होते हैं कि वे दोनों मातापिता को उनकी देखभाल में समान रूप से भाग लेते देख सवें।

अध्ययन बताते हैं कि जो बच्चे सािय माता-पिता के साथ बड़े होते हैं, वे अधिक आत्मविश्वासी, सहानुभूतिपूर्ण और जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं। पालन-पोषण अब केवल माँ का क्षेत्र नहीं रहा; यह एक साझा जिम्मेदारी है जो पूरे परिवार को सशत्त बनाती है। सह-पालन दो परिपूर्ण लोगों के बारे में नहीं है। यह दो ऐसे लोगों के बारे में है जो बच्चे की पूर्णता के लिए बढ़ने के इच्छुक हों। जब माता-पिता सम्मान के साथ जिम्मेदारी साझा करते हैं, तो बच्चे बिना संघर्ष के प्यार का अनुभव करते हैं।