वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नशे में धुत रिजवान ने पहले किया शिव मंदिर में पेशाब, फिर शिवलिंग के पास सो गया, मचा बवाल; अब होगा शुद्धिकरण

प्रकाशित: 10-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नशे में धुत रिजवान ने पहले किया शिव मंदिर में पेशाब, फिर शिवलिंग के पास सो गया, मचा बवाल; अब होगा शुद्धिकरण
मध्य प्रदेश के जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने भगवान शिव की पिंडी और मंदिर परिसर में अशोभनीय कृत्य किया, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सक्रिय हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जु भूरा नशे में धुत था। वो मंदिर परिसर में आया और चबूतरे के पास पेशाब करने लगा। इसके बाद वो चबूतरे के पास ही सो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और गुस्से में उसकी जमकर धुनाई कर डाली। हालात बिगड़ते देख हिंदू संगठन के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
बजरंग दल ने किया थाने का घेराव
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गढ़ा थाने पहुंच गए। थाना परिसर में जमकर नारेबाजी हुई और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। संगठनों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं और समाज में तनाव पैदा करती हैं।
पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें और जांच पूरी होने दें। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।