वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सरकार संकल्पबद्ध स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

प्रकाशित: 06-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सरकार संकल्पबद्ध स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हम प्रदेश के सुदूरअंचल बस्तर से लेकर सरगुजा एवं शहरीय क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री आयुषमान योजना तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हितग्राहियों के लिए करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया गया है ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिले।
आज रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छग में जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम मितानीन कर रही है। उन्होंने बताया कि टीवी सिकलसेल और मलेरिया जैसी बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए उन्होंने इलाज के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। बस्तर जैसे दुरस्त क्षेत्रों में उन्होंने मलेरिया का ब्लेड सैंपल जमा किया और वहां पर लोगों को मलेरिया से बचाया। बस्तर के चिंतागूफा में भारत का एक स्वास्थ्य पेंद्र खोला जा रहा है वहीं कुख्यात नक्सली हिड़मा के गांव कुवरती में प्राथमिक स्वास्थ्य पेंद्र खोला जा रहा है चिकित्सकों की कमी दूर की जा रही है तथा गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध करायी जा रही है। प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि मेकाहारा में प्रतिदिन ओपीडी में तीन हजार से अधिक मरीजों के इलाज किया जाता है। वर्तमान में सात सौ बिस्तर वाले अस्पताल में 13 सौ मरीज भर्ती रहते है। हम शीघ्र ही 230 की लागत से 7 सौ बिस्तर वाला नया अस्पताल बनाने जा रहे है। प्रदेश में रायपुर की तर्ज पर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बिलासपुर तथा अंबिकापुर में खोला जा रहा है। 17 जिलों मे सिटी स्केन और एमआरआई की सुविधा प्रदान की जाएगी। हमारे कई लैबों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिले है। उन्होंने बताया कि खून और ब्लेड की जांच होने के पश्चात ही डॉक्टर दवाईयां देते हैं। प्रदेश में शीघ्र ही नये प्राथमिक स्वास्थ्य खोले जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुपोषण एक प्रमुख समस्या है। शिशु और मातृ मृत्युदर को रोकने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि रायपुर इसके लिए अनेक प्रयास किये गये है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 108 एवं महतारी एक्सप्रेस चलाया जा रहा है। विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत 31 लाख 40 हजार क्लेम के आधार पर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं 38 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। इसके तहत करोड़ों रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दुर्ग, तथा राजनांदगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए शीघ्र ही 75 से अधिक मेडिकल मोबाइल यूनिट चालू किये जाएंगे। देश के प्रधानमंत्री आम लोगों को सुविधा देने संकल्पबद्ध है।
पत्रकारवार्ता में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव अमित कटारिया, दीपक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।