वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अब बिहार को मिलेगा नया CM

प्रकाशित: 05-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अब बिहार को मिलेगा नया CM
बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य सभा के लिए अपना नामांकन भर दिया है। उन्होंने विधान सभा में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार के राज्य सभा में जाने से बिहार में नई सरकार का ऐलान होगा। मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट तक में बड़ा हेरफेर होगा।
हालांकि नीतीश के फैसले से जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भारी नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी के अलावा आरजेडी भी नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है। आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 202 सीटें जीतकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री को राज्यसभा में भेजा जा रहा है। अब नीतीश कुमार के बेटे को उपमुख्यमंत्री पद का लालच दिया जा रहा है।