कोई भी पात्र मतदाता सूची में न छूटे: डीएम
प्रकाशित: 04-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अल्मोड़ा, (वीअ)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्पाम के संबंध में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रािढया, विभिन्न चरणों तथा इसके सफल ािढयान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट प्रथम एवं बूथ लेवल एजेंट द्वितीय की निर्वाचन प्रािढया में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बीएलए को सािढय रूप से कार्य करने तथा बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्पाम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया।