वन पंचायतों में आजीविका संवर्धन एवं गैर काष्ठीय वन उपज विकास पर जिलाधिकारी ने की बैठक
प्रकाशित: 04-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अल्मोड़ा,(वीअ)। जनपद की वन पंचायतों में गैर काष्ठीय वन उपज (एनटीएफपी) के विकास तथा हर्बल एवं अरोमा टूरिज्म परियोजना के प्रभावी ािढयान्वयन को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैमो कार्यालय में क्लस्टर लेवल मॉनिटरिंग समिति (सीएलएमसी) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को क्लस्टर आधारित मॉडल पर विकसित किया जाए, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके तथा स्थानीय स्तर पर अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की वन संपदा, औषधीय एवं सगंध पौधों की प्रचुरता को स्थानीय आर्थिक विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है।