पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का आज हो सकता है एलान, शाम 4 बजे ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रकाशित: 15-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान हो सकता है. दरअसल, चुनाव आयोग (ECI) आज शाम चार बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. जिसमें पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान किए जाने की संभावना है. चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.
इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
ऐसा माना जा रहा है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव का एलान कर सकता है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इस बार कम से कम चरण में मतदान प्रक्रिया पूरी करने पर विचार कर रहा है. चुनाव आयोग की तरफ से चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.
किस राज्य में कब पूरा हो रहा विधानसभा का कार्यकाल?
बता दें कि मई से पहले देश के पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में अप्रैल के आखिर तक पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को पूरा हो जाएगा. वहीं तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को पूरा हो रहा है. जबकि असम विधानसभा के कार्यकाल का आखिरी दिन 20 मई और केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो जाएगा. वहीं पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा. ऐसे में चुनाव आयोग को इन पांचों राज्यों में 7 मई से पहले चुनाव करा सकता है.
किस राज्य में कितना विधानसभा की सीटें?
पश्चिम बंगाल: बता दें कि इन पांचों राज्यों में साल 2021 में विधानसभा चुनाव हुए हैं. इनमें सबसे अधिक विधानसभा सीटें पश्चिम बंगाल में हैं. राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए पिछले बार 8 चरण में मतदान हुआ था. जिसमें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC)ने 215 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. जबकि 77 सीटें जीतकर बीजेपी दूसरे स्थान पर रही थी. इस बार बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश में है.
तमिलनाडु: इसके बाद सबसे ज्यादा सीटें तमिलनाडु में हैं. राज्य में विधानसभा की कुल 234 सीटें है. 2021 में तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान हुआ था. जिसमें एमके स्टालिन की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 133 सीटों पर जीत दर्ज की थी जीती थीं. जबकि अन्नाद्रमुक ने 66 और बीजेपी सिर्फ 5 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी.
केरल: वहीं दक्षिण के राज्य केरल में 140 सीटें हैं. 2021 के विधानसभा चुनाव में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने 99 तो यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 41 सीटें जीती थी. चुनावों में जीत के बाद पिनाराई विजयन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने.
असम: वहीं पूर्वोत्तर के राज्य असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें है. पिछली बार राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए थे. जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उसके बाद राज्य में लगातार दूसरी बार बीजेपी ने सरकार बनाई और हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने थे.
पुडुचेरी: जबकि पुडुचेरी में विधानसभा की सबसे कम सीटें हैं. इस केंद्र शासित राज्य में विधानसभा की कुल 30 सीटें है. जहां पिछले बार एक ही चरण में मतदान संपन्न करा लिए गए थे. उस चुनाव नें एनडीए ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की और सरकार बनाई. जबकि यूपीए 9 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई. चुनाव में जीत के बाद एनडीए के एन. रंगास्वामी को मुख्यमंत्री बनाया गया.