आजम खान का जेल के अंदर से मुसलमानों को संदेश, कहा- "ईद पर काले कपड़े पहनें, ईरान में बच्चों का कत्ल हुआ, गम में शरीक हों"
प्रकाशित: 15-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ: आजम खान ने जेल के अंदर से मुसलमानों के लिए एक संदेश भेजा है। दरअसल आजम खान के करीबी और सपा नेता युसूफ मलिक, उनसे मिलने जेल गए थे। जब युसूफ मलिक जेल से आजम से मुलाकात करके बाहर आए तो उन्होंने मीडिया को बताया कि आजम खान ने जेल से मुसलमानों के लिए एक पैगाम भेजा है।
आजम खान ने मुसलमानों से क्या अपील की?
सपा नेता युसूफ मलिक ने बताया, "आजम खान ने जेल से मुसलमानों के लिए ये संदेश भेजा है कि इस बार ईद पर काले कपड़े पहनें और हो सके तो नए कपड़े ना पहनें। काली पट्टी बांधें और साथ ही जोर से नहीं हंसें क्योंकि ईरान में जो बच्चों का कत्ल हुआ है, जिन्हें इजरायल ने मारा है, उनके साथ गम में शरीक हों।"
सपा नेता युसूफ मलिक एवं उनकी पत्नी डॉक्टर तंजीन फातिमा ने जेल में आजम खान से करीब एक घंटे की मुलाकात की। गौरतलब है कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह जेल में बंद हैं।
दो पैन कार्ड रखने के मामले में जेल में आजम और उनके बेटे
आजम खान 23 सितंबर 2025 को जेल से रिहा हुआ थे लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें दो पैन कार्ड रखने के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई। इस मामले में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी दोषी पाए गए और उन्हें भी सात साल की सजा हुई।
बता दें कि बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने साल 2019 में आजम खान और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और ये शिकायत की थी कि वह 2 पैन कार्ड रखते हैं, जिसमें उनकी उम्र अलग-अलग है।
एक समय था जब आजम खान की उत्तर प्रदेश में तूती बोलती थी। वह सपा के सीनियर नेताओं में से एक थे। उनका सपा में काफी रसूख हुआ करता था और खुद तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव उन्हें बहुत मानते थे। लेकिन प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद आजम खान के अच्छे दिन बीत गए और उन्हें जेल जाना पड़ा। लंबे समय से वह जेल में सजा काट रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमों की लंबी लिस्ट है।