आ रही LPG की बड़ी खेप, दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी ने होर्मुज का रास्ता पार किया
प्रकाशित: 14-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरान ने जिन भारतीय ध्वज वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के टैंकरों से भरे जहाजो को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने को मंजूरी दी थी, वे अब इस रास्ते को पार कर चुके हैं और भारत की तरफ बढ़ रहे हैं. दोनों जहाजों के नाम शिवालिक और नंदा देवी हैं. बता दें कि LPG की बड़ी खेप भारत आ रही है.
भारत के जहाजों को ईरान और उस क्षेत्र के अन्य सभी देशों के सहयोग से होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित तरीके से पार कराया गया. दोनों भारतीय जहाजों को भारत लाए जाने की आधिकारिक मंजूरी पिछले कुछ दिनों में भारतीय नेतृत्व और ईरानी नेतृत्व के बीच हुई बातचीत के बाद दी गई थी.