वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सऊदी अरब में खड़े पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त, ईरान के मिसाइल हमलों में US को हुआ नुकसान

प्रकाशित: 14-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सऊदी अरब में खड़े पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त, ईरान के मिसाइल हमलों में US को हुआ नुकसान
सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर जमीन पर खड़े अमेरिका के वायुसेना के पांच रीफ्यूलिंग विमानों पर हमला हो गया, जिस वजह से वह सभी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. शुक्रवार को अमेरिकी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दो अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरानी मिसाइलों ने सऊदी बेस पर खड़े जिन विमानों को निशाना बनाया था, वे क्षतिग्रस्त भले हुए थे पर पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए थे, जिस वजह से अब उनकी मरम्मत हो रही है. वर्तमान में हमलों में किसी भी जान नहीं गई.
ईराक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान
इसके अलवा, शुक्रवार को पश्चिमी इराक में अमेरिका सेना का एक KC-135 रीफ्यूलिंग विमान भी क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई थी. खुद अमेरिकी सेना ने मौत की पुष्टि की थी. वहीं, अमेरिकी सेना का कहना है कि उनका विमान क्रैश जरूर हुआ था लेकिन वह घटना दुश्मन के हमले की वजह से नहीं हुई थी. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. ईरान के खिलाफ अमेरिका का हमला जारी है.
पत्रकारों से अमेरिकी मंत्री ने की बातचीत
अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेठ शुक्रवार को पेंटागन में पत्रकारों से बात की. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान जारी है. युद्ध एक नरक है. युद्ध की वजह से अफरा-तफरी मचती है. हमने जैसे कल KC-135 रीफ्यूलिंग विमान का हादसा देखा, वह दुखद था. लेकिन युद्ध में ऐसी बुरी चीजें हो सकती हैं.
विमानों में ईंधन भरने से जुड़े खतरे भी सामने आए
अमेरिका के एक अधिकारी ने रॉयटर्स न्यूज एजेंसी से कहा था कि हादसे में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित ढंग से लैंड कर गया था. दूसरा विमान भी अमेरिकी सेना का ही एक रीफ्यूलिंग विमान था. ईरान के खिलाफ अमेरिका ने हाल के अभियानों में हिस्सा लेने के लिए मध्य-पूर्व में बड़ी संख्या में विमान तैनात किए थे. इस घटना की वजह से सिर्फ अभियानों ही नहीं बल्कि हवा में विमानों में ईंधन भरने से जुड़े खतरे भी सामने आए हैं.