"अगर बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू जिंदा है, तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करके मारेंगे"; IRGC ने दी इजरायली PM को खुली धमकी
प्रकाशित: 15-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
इजरायल और अमेरिका से गत 15 दिनों से चल रही भीषण जंग के बीच इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हर हाल में हत्या करने की खुली धमकी दी है। आईआरजीसी ने रविवार को बेंजामिन नेतन्याहू को पीछा करके मारने की कसम खाई। इससे इजरायल से लेकर अमेरिका तक खौफ से भर गए हैं। ईरान गार्ड्स ने नेतन्याहू का पीछा करके उनको जान से मारने की कसम खाई है। आईआरजीसी ने यह प्रतिज्ञा तब ली है, जब ईरानी हमले में नेतन्याहू के मारे जाने या जिंदा होने के बीच की खबरों को लेकर ईरान को भी संशय है।
"अगर नेतन्याहू जिंदा है तो पीछा करके मारेंगे"
विभिन्न सोशल मीडिया पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पिछले कई दिनों से नजर नहीं आए हैं। पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने नेतन्याहू की हत्या कर दी है। मगर इस पर किसी पक्ष का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बीच IRGC नेतन्याहू को निशाना बनाने की कसम खाई। आईआरजीसी ने कहा, "अगर बच्चे-मारने वाला यह अपराधी ज़िंदा है, तो हम उसे पूरी ताकत से पीछा करके मार देंगे।" ईरानी गार्ड्स ने अपनी वेबसाइट सेपा न्यूज़ पर ये खुली धमकी दी है। आईआरजीसी के इस बयान से साफ है कि ईरान भी नेतन्याहू के जिंदा होने या मौत होने की अफवाहों के बीच अभी स्पष्ट नहीं है।
नेतन्याहू को क्यों जान से मारना चाहता है ईरान
बता दें कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने एक संयुक्त सीक्रेट ऑपरेशन में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और नेताओं की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ईरान ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ बड़े पैमाने पर जंग छेड़ दी है। ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में इजरायल से लेकर अमेरिका के सभी सैन्य ठिकानों और दूतावासों व अन्य सरकारी व गैर-सरकारी संबद्ध प्रतिष्ठानों को मिसाइलों व ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है। इससे पूरा मिडिल-ईस्ट भी युद्ध की फांस में फंस गया है। इधर ईरान के नये सुप्रीम लीडर बनाए गए अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई ने अपने पिता की शहादत का बदला लेने की कसम खाई है। ईरान नेतन्याहू और ट्रंप को अयातुल्ला खामेनेई का हत्यारा बता रहा है। इसलिए आईआरजीसी ने नेतन्याहू की हत्या करने की कसम खा ली है।