बंगाल जीतने के बाद, दिल्ली पर करूंगी कब्जा, मुझे सत्ता नहीं बस BJP...', पहले चरण के चुनाव खत्म होते ही CM ममता ने कर दिया बड़ा ऐलान
प्रकाशित: 24-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। बंपर वोटिंग के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद प्रदेश में राजनीतिक समीकरण को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई। कोई इसे बदलाव की क्रांति कह रहा है तो कोई ममता दीदी की प्रचंड जीत के साथ वापसी का दावा कर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूसरे चरण के मतदान से पहली ही अपनी जीत का दावा ठोक दिया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ममता को हराना असंभव है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा के लिए काम करने वाले सभी लोगों के नाम लिस्ट में हैं। आप लोगों को उनके भाजपा बैकग्राउंड के आधार पर लाए हैं और उसी हिसाब से अधिकारियों को नियुक्त किया है। याद रखें, आपमें हमें हराने की क्षमता नहीं है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं।
अब दिल्ली पर कब्जा करूंगी-CM ममता
ममता बनर्जी ने BJP को चैलेंज करते हुए कहा, "मैं बंगाल में पैदा हुई हूं और बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा करूंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में भाजपा की बर्बादी चाहिए। भाजपा को दिल्ली से हटाना होगा, मैं बीजेपी को हटाकर ही राहत की सांस लूंगी।"
बंपर वोटिंग के बाद जीत का ठोका दावा
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 92% तक वोटिंग हो गई। ये आंकड़ा सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, बल्कि राजनीति में भूचाल लाने वाला माना जा रहा है। राज्य हमेशा से ही भारी वोटिंग के लिए मशहूर रहा है, लेकिन इस बार ये संख्या 10% से ज्यादा ऊपर चढ़ गई। पार्टियां अपनी पीठ थपथपा रही हैं, लेकिन असली सवाल जनता के जेहन में है- ये बदलाव की आंधी है या ममता का जादू? नतीजे 4 मई को खुलेंगे। तब पता चलेगा कि बंगाल की जनता ने क्या फैसला लिया। मगर नतीजों से पहले ममता ने जीता का दावा ठोकर एक फिर सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।