राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ा, बोले- दो तिहाई सासंदों के साथ BJP में विलय करेंगे; AAP ने किया पलटवार
प्रकाशित: 24-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आप नेता राघव चड्ढा ने भाजपा छोड़ने के बाद एक प्रेस कांन्फ्रेंस में कहा, "जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है... मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं... हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था..."
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे
AAP नेता संदीप पाठक ने कहा, "मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई. 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं. AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, "... हम भाजपा में विलय कर रहे हैं. पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे... इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे..
राज्यसभा में AAP के पास 10 सांसद हैं
राघव चड्ढा ने टिप्पणी करते हुए खुद को 'गलत पार्टी में सही आदमी' बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अब वे घुटन को महसूस कर रहे थे. पार्टी का मौजूदा स्वरूप उसके शुरुआती सिद्धांतों से बिल्कुल मेल नहीं खा रहा था. राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे साथ दो तिहाई AAP के राज्यसभा सांसद हैं. उन्होंने साइन भी किया गया है. इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई नेताओं राघव चड्ढा के साथ शामिल होने वाले हैं. राज्यसभा में AAP के पास 10 सांसद हैं. 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से हैं.
राज्यसभा में पार्टी की ताकत हो जाएगी आधी
राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पार्टी को छोड़ दिया है. वे औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए. इन तीनों सांसदों ने अपने साथ दावा किया कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसद अब भाजपा के साथ हैं. इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनावों के वक्त स्वाति मालीवाल भी बगावती रुख अपनाया था. अब राघव, संदीप और अशोक के जाने से अरविंद केजरीवाल की राज्यसभा में आधी हो जाएगी.
पंजाब की जनता को इन 7 नामों को याद रखना चाहिए: संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा,"...भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली AAP सरकार की ओर से किए गए अच्छे कार्यों में बाधा डालने का काम किया है... AAP के 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं, पंजाब की जनता को इन 7 नामों को याद रखना चाहिए. पंजाब की जनता इन्हें कभी नहीं भूलेगी... राघव को हमने विधायक से सांसद बनाया. पंजाब के साथ इन्होने गद्दारी की, गद्दारी करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी. सातों लोगों ने पंजाब की पीठ पर छुरा घोंपा है. आम आदमी पार्टी के 7 सांसद तोड़े गए."
AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए : संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है. पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है. पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है. ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है. आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं. इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी. राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए.
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी... आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है.. प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है."
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने पर कहा कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के धोखा दिया.