IPL के इतिहास में चेन्नई को मिला सबसे बड़ी जीत तो मुंबई को मिली सबसे बड़ी हार, वानखेड़े में CSK ने MI को 103 रनों से रौंदा
प्रकाशित: 24-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के शतक के दम पर मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई है. मुंबई के लिए तिलक वर्मा 37 रन और सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाए. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर तहलका मचाया.
MI की शुरुआत रही थी बेहद खराब
चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 208 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. एमआई ने 11 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए. पहले ओवर में अकील हुसैन ने दानिश मालेवार को पवेवियन भेजा. दानिश खाता भी नहीं खोल पाए. दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी ने डी कॉक को 7 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद अकील हुसैन ने नमधीर को अपना शिकार बनाया. नमनधीर भी खाता नहीं खोल पाए.
नूर अहमद ने चटकाए लगातार 2 विकेट
सूर्या और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई, जिसे फिर अकील हुसैन ने तोड़ा. तिलक 29 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नूर अहमद ने लगातार 2 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी. नूर ने एक रन के निजी स्कोर पर हार्दिक को चलता किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर रदरफोर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रदरफोर्ड खाता भी नहीं खोल पाए. इस तरह मुंबई ने 85 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाए.
मुंबई इंडियंस को मिली IPL की सबसे बड़ी हार
सूर्यकुमार यादव को आउट कर अकील हुसैन ने मुबंई को 7वां झटका दिया. सूर्या 30 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए. 87 रन पर मुंबई ने 7वां विकेट गंवाया. इसके बाद देखते ही देखते मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19वें ओवर में 104 रनों पर सिमट गई और चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. मुंबई इंडियंस के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. यह आईपीएल इतिहास में मुंबई की सबसे बड़ी हार है.
अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर ध्वस्त किया मुंबई का बैटिंग ऑर्डर
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अकील हुसैन के 4 विकेट के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाए. जबकि जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह और मुकेश चौधरी को 1-1 सफलता मिली.
संजू सैमसन के शतक के दम पर CSK ने खड़ा किया था 207 रनों का स्कोर
संजू सैमसन के शतक के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया था. संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौका और 6 छक्का शामिल रहा. इस सीजन संजू सैमसन का यह दूसरा शतक था. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार और गजनफर ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली.