सम्राट चौधरी पगड़ी संभालें, उस पर विजय सिन्हा की नज़र... बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का तंज
प्रकाशित: 24-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पटना:
बिहार विधानसभा का स्पेशल सत्र में तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी पहले से ही ये बता देती कि उनका मुख्यमंत्री होगा तो एक दिन का स्पेशल सत्र बुलाने की जरूरत ही नहीं पड़ती. चुनाव के समय जेडीयू के लोग नारा लगाते थे कि '2025 से 30, फिर से नीतीश'. हम लोग बोलते थे कि ऐसी नौबत नहीं आएगी. हम जानते थे कि बीजेपी के लोग नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे. हुआ भी वही. जो '2025 से 30' का नारा था, इन लोगों ने तो नीतीश को फिनिश कर दिया.
सम्राट जी पगड़ी संभालकर रखें
तेजस्वी ने तंज भरे लहजे में सम्राट चौधरी को इलेक्टेड CM को हटा कर सिलेक्टेड CM बनने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सम्राट जी लालू जी की पाठशाला से हैं, इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है. इसके साथ ही तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को पगड़ी संभाल कर रखने को कहा. उन्होंने कहा कि आपने पगड़ी जो उतार कर रखी है उसे संभाल कर रखिए, उस पर विजय सिन्हा की नज़र है.
ऑरिजनल बीजेपी के लोग ठगा हुए महसूस कर रहे
तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी के सीएम बनने से ऑरिजिनल बीजेपी के लोग खुश नहीं हैं. एक मुख्यमंत्री हैं जो लालू जी की पाठशाला से हैं, विजय सिन्हा कांग्रेस से, विजेंद्र यादव आरजेडी से हैं. कोई भी ऑरिजनल बीजेपी से नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग एकदम ख़ुश हैं लेकिन ऑरिजनल बीजेपी के लोग ठगा हुए महसूस कर रहे हैं.
अब मुझ पर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा
इसके साथ ही तेजस्वी ने कहा कि अब उनके ऊपर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा. क्यों कि सम्राट चौधरी के पिता, माता, भाई सब राजनीति में हैं. उन्होंने कहा कि बिहार को ग़रीबी से उभारने के लिए हमलोग सम्राट चौधरी को सपोर्ट देंगे. नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार हर पैमाने में पीछे है. लालू जी ने बिहार को हर पैमाने में सरप्लस में दिया था. आज की स्थिति ये है की बिहार पर 4 लाख करोड़ का कर्जा है. प्रति व्यक्ति 27 करोड़ का उधार हैं. पेंशन देने के लिए पैसा नहीं है, खजाना खाली है तो काम कैसे होगा. तेजस्वी ने कहा कि पहले आप न हमारे विरोधी थे न हम आपके विरोधी थे अब है, आपने चुना.