बिहार की जनता उन्हें परिवार मानती है', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से भावुक हुए JDU समर्थक
प्रकाशित: 05-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बिहार नीतीश कुमार की नई सरकार बने हुए अभी सिर्फ चार महीने ही हुए हैं लेकिन राज्य की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. ये हलचल नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जाने की खबर से है. दरअसल, नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति से निकल राज्यसभा जाना तय किया है. वे आज राज्यसभा के लिए नामांकन करने जा रहे हैं.
बुधवार के जैसे ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरें आईं जेडीयू और नीतीश कुमार के सर्मथकों को बड़ा झटका लगा. बड़ी संख्या में जेडीयू समर्थक नीतीश कुमार के आवास के बाहर पहुंच गए और उनके राज्यसभा जाने का विरोध करने लगे. जेडीयू समर्थकों का कहना है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को अपना परिवार मानती है. ऐसे में उन्हें बिहार छोड़कर दिल्ली नहीं जाने देंगे.
सीएम आवास के बाहर नीतीश समर्थकों का प्रदर्शन
बिहार की जनता उनके परिवार मानती है'
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का विरोध कर रहे एक समर्थक ने कहा कि, ये बेहद दुखद है लेकिन हम आज भी कोशिश करते हैं कि जो नीतीश कुमार छात्र आंदोलन से लेकर आज तक बिहार की जनता की सेवा करते रहे, जो 4 डिग्री सेल्सियस तापमान से लेकर 44 डिग्री तापमान तक लोगों की सेवा करते रहे, उन नीतीश कुमार को बिहार की जनता परिवार मानती है. नीतीश कुमार के अलावा यहां दूसरा कोई सीएम नहीं हो सकता. हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बने रहें.
हमारे नेता नीतीश कुमार थे, हैं और रहेंगे- जेडीयू समर्थक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का विरोध करते हुए जेडीयू के एक समर्थक ने कहा कि, "नीतीश कुमार के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं. बिहार की जनता ने उन्हें 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री चुना है. उन्हें राज्यसभा भेजने की क्या मजबूरी है? वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे... हमारे नेता नीतीश कुमार थे, हैं और रहेंगे."
नीतीश कुमार ने किया पोस्ट
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है."
सीएम नीतीश ने आगे लिखा, "संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं." उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.'