मंदिर की छत का हिस्सा गिरने से पांच की मौत, 18 घायल
प्रकाशित: 21-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
छत्रपति संभाजीनगर, (भाषा)। महाराष्ट्र में परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर यशवाड़ी गांव मानवत मार्ग पर स्थित है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस ने परभणी हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया। एक अधिकारी ने बताया, wमंदिर के सभा-मंडप ाबाहरी हॉला की छत का हिस्सा अपराह्न साढ़े तीन बजे गिर गया। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और अब तक लगभग 25 लोगों को बचाया गया है। मृतकों की पहचान मंथा निवासी संतोष गडाडे, परभणी निवासी आकाश सुरदुसे, जिंतूर निवासी मुनेश अग्रवाल , मानवत निवासी सूरज पोपटकर और वडवानी-बीड निवासी श्रीकृष्ण गवारे के रूप में हुई है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परभणी में हुई घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, महाराष्ट्र के परभणी में दीवार ढहने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भक्तों की मौत पर दुख जताया और कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।