वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मेरे मन में इच्छा थी कि मैं संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं', CM नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

प्रकाशित: 05-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मेरे मन में इच्छा थी कि मैं संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं', CM नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके साफ कर दिया है कि वह अब राज्य की सत्ता नहीं संभालने वाले हैं. उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं.
सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की
उन्होंने कहा, पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.
नीतीश कुमार के बाद कौन होगा सीएम?
नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद अब बिहार का सीएम कौन होगा. इस पर सवाल उठ रहे हैं. बिहार की सत्ता में भाजपा का दबदबा जेडीयू से अधिक है. यही कारण है कि नीतीश कुमार के बाद राज्य की कमान भाजपा के हाथों में जा सकती है. अगर ऐसा कुछ होता है तो बिहार के इतिहास में बड़ा फेरबदल होगा. इसकी वजह है कि लंबे समय से भाजपा अपना कोई नेता सीएम बनेगा.