वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्कूल कार्यक्रम में कथित पाकिस्तानी गीत बजाने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जालना, (भाषा)। महाराष्ट्र के जालना जिले में स्कूल के एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तानी गीत पर प्रस्तुति देने के आरोप में प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, स्कूल का दावा है कि वह गीत तुर्किये टीवी धारावाहिक का था।
परतूर पुलिस ने प्रधानाचार्य वज]ियुद्दीन सिद्दीकी और दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य), धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), धारा 197 (राष्ट्रीय एकीकरण को प्रभावित करने वाली भ्रामक जानकारी फैलाना) और धारा 353 (जनता में भय या अशांति पैदा करने की आशंका वाली झू"ाr सूचना का प्रसार करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि परतूर के किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने वार्षिक समारोह में पाकिस्तानी गीत पर नृत्य किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक बबनराव लोणीकर ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्वाई और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है। स्कूल प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रधानाचार्य सिद्दीकी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल गीत तुर्किये के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक एर्तुग़रुल गाज़ी का था और उसका किसी पाकिस्तानी गीत से कोई संबंध नहीं है।