दिल्ली पुलिस ने कतर, दुबई से जुड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया
प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने निवेश के नाम पर देशभर में साइबर "गी करने और म्यूल बैंक खातों के जरिए "गी की रकम की कथित रूप से हेराफेरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में इस गिरोह के बैंक खाते राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज 34 शिकायतों में शामिल मिले हैं, जिनमें 15.71 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई। इनमें दिल्ली में दर्ज साइबर "गी के सात मामले भी शामिल हैं, जिनमें करीब 2.70 करोड़ रुपये की "गी की गई। पुलिस ने बताया कि जांच में कतर स्थित व्यक्तियों के साथ संदिग्ध संबंधों का पता चला है, जबकि डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ से संकेत मिला है कि दुबई में मौजूद सहयोगियों के जरिए गिरोह की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था।