दिल्ली में 700 रुपये की उधारी को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, तीन गिरफ्तार
प्रकाशित: 11-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में 700 रुपये की उधारी को लेकर हुए झगड़े में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पीड]ित के भाई ने आरोपी से पैसे उधार लिए थे। उन्होंने बताया कि इस बाबत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक आरोपी पर चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मुकेश यादव को रविवार को बेगमपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर विहार के पास चाकू से गोदा गया था। पुलिस के मुताबिक, पीड]ित को अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 2:18 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मुकेश के भाई सतीश ने आरोपी सचिन उर्फ सागर (29) से 700 रुपये उधार लिए थे। आरोपी बेगमपुर थाने का खराब चरित्र (बीसी) का व्यक्ति घोषित है और ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस ने कहा कि सचिन कथित तौर पर पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन सतीश ने पैसे नहीं लौटाए। एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को सचिन ने सतीश से फिर से पैसे की मांग की, जिसे लेकर झगड़ा होने लगा और हंगामा सुनकर मुकेश ने हस्तक्षेप किया और अपने भाई का बचाव करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कथित झगड़े के दौरान सचिन ने मुकेश को चाकू मार दिया, जिससे उसके दाहिने कंधे पर गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने कहा कि अग्रसेन अस्पताल से चाकूबाजी के संबंध में सूचना मिलने के बाद, अपराध और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारी ने बताया कि मुकेश की मौत के बाद पुलिस ने बेगमपुर थाने में मामला दर्ज कर तीन संदिग्धों की पहचान की और अलग-अलग होटलों व लॉज में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर अपराध में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया।अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान सचिन, एक अन्य ई-रिक्शा चालक पंकज उर्फ भूरा (23) और एक ऑटो चालक अभिषेक उर्फ अटल (22) के रूप में हुई है। पंकज और अभिषेक की पहले से कोई आपराधिक संलिप्तता नहीं है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।