स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र के तहत 52 लोगों को गिरफ्तार किया
प्रकाशित: 11-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ऑपरेशन शास्त्र के तहत एक बड़ी कार्वाई में 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, तथा 15 देसी कट्टे, 26 कारतूस और नौ चाकू बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस अभियान के दौरान 41 मामले दर्ज किए हैं। साथ में मादक पदार्थ और अवैध शराब भी बरामद की है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह अभियान सड़कों पर होने वाले अपराधों, अवैध हथियारों के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल अपराधियों को निशाना बनाने और 15 अगस्त से पहले निवारक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अमन विहार, प्रेम नगर, बेगमपुर, कंझावला, प्रशांत विहार, बुद्ध विहार, केएन काटजू मार्ग, दक्षिण रोहिणी, विजय विहार और उत्तरी रोहिणी सहित अन्य थाना क्षेत्रों से हथियार बरामद किए।
एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने कहा, wपुलिस ने कई आरोपियों के पास से देसी कट्टे तमंचे और कारतूस बरामद किए, जबकि कई मामलों में चाकू जब्त किए गए। एक मामले में, एक चोरी का स्कूटर और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।w पुलिस ने कहा कि उन्होंने बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की और आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए। आगे की जांच और निवारक कार्वाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभियान के दौरान राहुल सहरावत नामक अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है जो नीरज बवानिया और नवीन बाली गिरोह का सक्रिय सदस्य है। अभियान के दौरान पकड़े गए कई अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास है, जिनमें हिस्ट्रीशीटर, खराब चरित्र (बीसी) के व्यक्ति और एक भगोड़ा अपराधी शामिल है।