वार्ड नंबर 83 में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था की खुली पोल
प्रकाशित: 11-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लुधियाना, (राजकुमार शर्मा)। लुधियाना शहर के वार्ड नंबर 83 में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के कई हिस्सों में कूड़ा जमा होने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। इन स्थानों की तस्वीरें शहर की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को खुद बयां कर रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समय पर कूड़ा न उठाए जाने के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर सड़कों और गलियों के किनारे फैले हुए हैं, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। खुले में पड़े कूड़े के कारण आसपास दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मच्छरों और अन्य कीड़े-मकौड़ों की समस्या भी बढ़ रही है।
इलाका निवासियों के अनुसार गर्मी के मौसम में लंबे समय तक कूड़ा पड़ा रहने से स्थिति और भी खराब हो जाती है।
कूड़े से निकलने वाली बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था केवल मुख्य सड़कों तक सीमित न रहकर वार्ड की गलियों, मोहल्लों और कूड़ा एकत्र होने वाले स्थानों पर भी नियमित रूप से सफाई करवाई जानी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने संबंधित नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि वार्ड नंबर 83 में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाए तथा जहां-जहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, उन्हें तुरंत उठवाया जाए।
इसके साथ ही भविष्य में दोबारा कूड़ा जमा न हो, इसके लिए नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। लोगों का कहना है कि स्वच्छ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि नगर निगम इस समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगा।