12 साल से फरार आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया
प्रकाशित: 11-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जालसाजी के एक मामले में 12 साल से फरार 62 वर्षीय एक व्यक्ति को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है जहां उसने पोल्ट्री व्यवसायी के रूप में एक नया जीवन शुरू कर लिया था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अपराध शाखा ने इस मामले को हाल में अपने हाथ में लिया था और उसके मोबाइल नंबर की निगरानी शुरू कर दी थी। यह मामला राजनीतिक दलों और सरकारी अधिकारियों के नाम पर जारी फर्जी लैटरहैड से जुड़ा है। पुलिस ने कहा कि 50,000 रुपये के इनामी मनोहरन कंधासामी को चार अगस्त को नामक्कल जिले के तिरुचेंगोडे के बाहरी इलाके में एक गोदाम से गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने कहा, wकंधासामी को 2014 में भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था, जब उसने कथित तौर पर राजनीतिक दलों और सरकारी अधिकारियों के फर्जी लैटरहेड से जुड़े जालसाजी मामले में अदालत के सामने पेश होना बंद कर दिया था।w पुलिस के अनुसार, यह मामला 2007 का है जब हैदराबाद के 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में शिकायत की कि एक धर्मशाला में अलमारी में रखे सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है। जांच के दौरान पुलिस ने कंधासामी को पकड़ लिया। हालांकि चोरी का माल बरामद नहीं हुआ लेकिन पुलिस को उसके कब्जे से कई मुद्रित और खाली लैटरहैड मिले जो कथित तौर पर राजनीतिक दलों और सरकारी अधिकारियों से संबंधित थे।अधिकारी ने कहा, wदस्तावेज़ बाद में फर्जी पाए गए, जिसके बाद 2008 में एक अलग मामला दर्ज किया गया। बाद में मामले को आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। कंधासामी को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, लेकिन लगभग एक महीने बाद उसे जमानत मिल गई। इसके बाद उसने अदालत में पेश होना बंद कर दिया और भूमिगत हो गया।w शहर की एक अदालत ने 2014 में उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई।
पुलिस ने बताया कि हाल में एक टीम ने इलेक्ट्रॉनिक जानकारी का विश्लेषण किया और एक मोबाइल नंबर की पहचान की जिसे कंधासामी तमिलनाडु में सक्रिय रूप से उपयोग कर रहा था। पुलिस ने कहा कि एक महीने से अधिक समय तक तकनीकी निगरानी और सत्यापन के बाद, टीम ने तिरुचेंगोडे में उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कंधासामी ने पुलिस को बताया कि वह जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था क्योंकि उसे दोषसिद्धि और कारावास का डर था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने अपना निवास स्थान बदल लिया, अपने पिछले सहयोगियों से संपर्क तोड़ दिया और तमिलनाडु चला गया, जहां वह अपने परिवार के साथ बस गया और पोल्ट्री व्यवसाय करने लगा। उन्होंने बताया कि मूल रूप से कर्नाटक के मंगलुरु का रहने वाला कंधासामी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।