सऊदी अरब में 17 फरवरी को देखा जाएगा रमजान का चांद, जानें भारत में कब से शुरू होगा ये पाक महीना
प्रकाशित: 17-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रमजान या रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है। जो हर मुसलमान के लिए खास होता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। यह महीना आत्मशुद्धि, सब्र , इबादत और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुआ था इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में हर स्वस्थ मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। कहते हैं रोजा रखने से आत्मसंयम और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है। चलिए अब जानते हैं 2026 में रमजान महीना कब से शुरू होगा, क्या आज रमजान का चांद दिखेगा। सऊदी अरब में आज देखा जाएगा रमजान का चांद
सऊदी अरब में 17 फरवरी 2026 को यानी आज रमजान का चांद देखा जाएगा। अगर आज शाम चांद नजर आ जाता है, तो सऊदी अरब समेत कई देशों में 18 फरवरी 2026 से रमजान शुरू हो जाएगा। वहीं भारत में इसके अगले दिन यानी 19 फरवरी से ये पाक महीना शुरू होगा।
केरल में रमजान कब से शुरू होगा
केरल में रमजान का महीना 18 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन अगर आज चांद नहीं दिखता है तब रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से होगी।
सऊद में 17 फरवरी को दिख सकता है चांद
सऊदी अरब, भारत, पाकिस्तान समेत अन्य देशों में रमजान की शुरुआत चांद दिखने के बाद ही तय होती है। जिस दिन नया चांद दिखाई देता है उसके ठीक अगले दिन से पाक महीना रमजान शुरू हो जाता है। बता दें सऊदी अरब में रमजान की शुरुआत भारत से पहले हो जाती है इसलिए हर मुसलमान की नजर सऊदी अरब के चांद पर रहती है। सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के मुसलमानों से अपील की है कि वे 17 फरवरी की शाम में रमजान का चांद देखने की कोशिश करें। अगर किसी को चांद नंगी आंखों से या दूरबीन की मदद से दिखाई देता है तो वह तुरंत नजदीकी अदालत में इसकी सूचना दे। अगर सऊदी में 17 तारीख को चांद नजर आ जाता है तो वहां पहला रोजा 18 फरवरी 2026 को रखा जाएगा।