इंडिया और अफ्रीका की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ फेरबदल, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच बना ‘क्वार्टर फाइनल
प्रकाशित: 27-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सुपर 8 में 26 फरवरी को खेले गए दोनों ही मुकाबले एकतरफा रहे. दोपहर के मैच में दक्षिण अफ्रीका के आगे वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से फेल हो गई. वहीं शाम के मुकाबले में जिम्बाब्वे भारत को टक्कर नहीं दे सका. इन दोनों ही मैचों की वजह से पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट में बहुत ही मजेदार बन गया है. अब 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला मुकाबला एक तरह से क्वार्टर फाइनल बन गया है.
पॉइंट्स टेबल में भारत की जीत का पड़ा असर
वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से मिली जीत के कारण ही दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया है. वहीं 4 अंकों के साथ एडेन मार्करम की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम हार के बाद भी दूसरे स्थान पर नजर आ रहा है.
टीम इंडिया जिम्बाब्वे को हराने के बाद भी टेबल में तीसरे स्थान पर नजर आ रही है. दरअसल अभी भी वेस्टइंडीज का नेट रन रेट भारत से बहुत बेहतर है. वहीं बैक टू बैक मैच हारकर जिम्बाब्वे की टीम अब सेमीफाइनल के रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले का विजेता ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगा.