3 खिलाड़ियों की होगी एंट्री, 2 का कटेगा पत्ता; करो या मरो मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
प्रकाशित: 26-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम को 'जाइंट किलर' जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-8 के 'करो या मरो' मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका से रविवार को 76 रन से मिली हार के बाद भारत का नेट रनरेट खराब हो गया है, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीद बनाये रखने के लिये यह मुकाबला हर हाल में बड़े अंतर से जीतना होगा। इसके लिए पारी की शुरूआत और तीसरे नंबर की समस्या से पार पाना होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार फॉर्म में थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश है। वहीं, ईशान किशन शुरुआती मैच के बाद से फेल होते आ रहे हैं। सपाट पिचों पर ऑफ स्पिनरों के सामने अभिषेक अपने पसंदीदा शॉट नहीं खेल पा रहे हैं, जिससे भारत को नुकसान हो रहा है। इस टूर्नामेंट में चार मैचों में वह 15 रन ही बना सके हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 75 और औसत 3.75 रहा।
तिलक वर्मा हो सकते हैं बाहर
नंबर तीन के बल्लेबाज तिलक वर्मा खराब फॉर्म में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है। अभिषेक के खराब फॉर्म के कारण तिलक को ईशान का बखूबी साथ देना चाहिये था, लेकिन ऐसा अभी तक होता हुआ नहीं दिखा है। ईशान 193 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा। सूर्यकुमार यादव ने 180 रन बनाये हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 127 रहा है जो उनके टी20 करियर के 161 के स्ट्राइक रेट से काफी कम है जिससे ईशान पर काफी दबाव बन गया है।
संजू-अक्षर और कुलदीप की हो सकती है एंट्री
पिता की बीमारी के चलते रिंकू सिंह को वापस घर लौटना पड़ा। हालांकि, ऐसे रिपोर्ट हैं कि उन्होंने टीम को ज्वाइन कर लिया है। लेकिन ऐसी संभावना बन रही है कि उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में जगह मिले। सैमसन को चेन्नई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी और कीपिंग करते हुए देखा गया था। टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने अभी तक एक मुकाबला खेला है और 8 गेंद पर 22 रन बनाए हैं। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर की जगह स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और फिर कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है।