अनाज और कैटल फीड बाहर से आयात होगा तो देश के किसानों का क्या होगा- रामगोपाल यादव
प्रकाशित: 17-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आकाश तिवारी
मैनपुरी। मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रेड डील को किसानों के लिए हानिकारक बताया और बजट को कुछ चुनिंदा लोगों के हित में बताया। प्रो. यादव ने कहा- यदि 500 बिलियन डॉलर का अनाज और कैटल फीड बाहर से आयात किया जाएगा तो देश के किसानों का क्या होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि विदेशी अनाज खरीदने पर देश में पैदा होने वाले गेहूं और अन्य फसलों को कौन खरीदेगा।
कैटल फीड के मुद्दे पर प्रोफेसर यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नॉनवेज चारा खाने वाली गायों का दूध भी प्रभावित होगा। ऐसे दूध का उपयोग न तो मंदिरों में किया जा सकेगा और न ही हवन, पूजन में। उन्होंने दावा किया कि कृषि ड्राफ्ट में सब कुछ मुफ्त देने और आवश्यकता न होने पर भी खरीदने जैसी शर्तें शामिल हैं। बजट पर अपनी प्रतिािढया देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि यह आम जनता या किसानों के हित में नहीं है, बल्कि इसे केवल दो-तीन लोगों के फायदे के लिए बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा अधिकारियों पर की गई कार्रवाई का पा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो सैकड़ों अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अधिकारी भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं और इस संबंध में वे चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करेंगे। बसपा और सपा के संभावित गठबंधन पर प्रोफेसर यादव ने कहा - 'बहुजन' किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं है। बहुजन का अर्थ गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज से है। मायावती के बीडीएम कार्ड से जुड़े सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि दूसरी पार्टियां क्या कर रही हैं, इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व मंत्री सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।