वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

केसरवानी वैश्य सभा नैनी का होली मिलन समारोह संपन्न

प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
केसरवानी वैश्य सभा नैनी का होली मिलन समारोह संपन्न
प्रयागराज ब्यूरो। नैनी रंगों का त्यौहार होली प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक होता है। इस त्यौहार पर लोग अपने पुराने गिलवे शिकायत को भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। नारी शक्ति के बिना देश एवं समाज का विकास संभव नहीं है।
यह बातें रविवार को पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नैनी क्षेत्र के मेवालाल की बगिया तिराहे के समीप स्थित ग्रीन गार्डन में केसरवानी वैश्य सभा नैनी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया, कि आज के इस दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ रही हैं। आज शिक्षा का बड़ा महत्व है। शिक्षा से ही लोगों के रहन-सहन एवं सच में बदलाव आता है। उन्होंने कहा, कि नारी शक्ति के बिना देश एवं समाज का विकास संभव नहीं है। कार्पाम की शुरुआत पूर्व महापौर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात मंच पर आर्केस्ट्रा कलाकारों के द्वारा गणेश वंदना, स्वागत गीत एवं होली गीत से समां बांध दिया। होली गीत से आर्केस्ट्रा कलाकारों ने जमकर तालिया बटोरी। तमाम तरह के होली गीत से कार्पाम में पहुंचे महिलाएं एवं पुरुष झूमकर खुशियां बना रहे थे। कार्पाम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए मंच पर मंगला प्रसाद केसरवानी ताऊ नितिन केसरवानी उर्फ बबलू विधायक, प्रेम केसरवानी, श्यामलाल केसरवानी, राजेश केसरवानी, बाटे केसरवानी, वंश केसरवानी एडवोकेट को पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के द्वारा अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।