वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

गैंगरेप करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़ : पुलिस की गोली से बदमाश हुआ लंगड़ा

प्रकाशित: 20-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गैंगरेप करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़ : पुलिस की गोली से बदमाश हुआ लंगड़ा
मथुरा ब्यूरो। थाना मांट क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार करने वाले करने वाले फरार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक शातिर लंगड़ा हो गया। बताते चलें कि थाना मांट क्षेत्र में विदित 14 मार्च को एक महिला घरेलू क्लेश के बाद गुस्से में यमुना में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी। उसी दौरान यमुना पोंटून पुल के पास दो लोगों ने उसे पकड़ने के बाद जबरन उसके साथ गैंगरेप किया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उसी समय से पुलिस टीम, फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही थी। इसी बीच थाना प्रभारी मांट जसवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पीड़ित महिला के साथ जबरन गैंगरेप करके फरार चल रहे बदमाश, अर्रुआ खादर राधारानी अंडरपास से डांगौली की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सुशील हाथरस वालों के प्लॉट में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मांट जसवीर सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस टीम को देखते ही शातिर बदमाश राजकुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी गांव बेगमपुर थाना मांट ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जबावी कार्रवाई की तो शातिर बदमाश राजकुमार के पैर में गोली लग गई। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दुर्गेश पुत्र रुप किशोर निवासी गांव बेगमपुर थाना मांट को घेराबंदी करके पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।